मंत्री अनिल राजभर बोले- उनकी छड़ी सहारा खोज रही है; फिलहाल उनके पास कोई काम बचा नहीं
वाराणसी: मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हमारे पास समय नहीं रहता है कि हम लोग ओम प्रकाश राजभर जैसे बेकाम के लोगों पर विचार करें।समाजवादी पार्टी से दूरी बना चुके सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के लिए भारतीय जनता पार्टी में कोई वैकेंसी नहीं है। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वाराणसी में शनिवार को कहा कि उनके पास फिलहाल कोई काम बचा नहीं है। उनकी छड़ी सहारा खोज रही है। बिना किसी ठोस सहारे के उनकी छड़ी बेसहारा हो जाती है।ओम प्रकाश राजभर के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है। मंत्री अनिल राजभर से पत्रकारों ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर तो अब बीजेपी के सुर में ही गाते नजर आते हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि यह सब सहारा खोजने का उनका एक प्रयास है। मगर, हकीकत यह है कि उनके लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है।बेकाम लोगों पर कहां से विचार करेंमंत्री अनिल राजभर ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हमेशा जनसेवा से जुड़े कामों में लगे रहते हैं। ऐसे में हमारे पास समय नहीं रहता है कि हम लोग ओम प्रकाश राजभर जैसे बेकाम के लोगों पर विचार करें। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति की ओर लगातार अग्रसर है।उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। जनता भी अब जान गई है कि पिछली सरकारों और भाजपा की सरकार में क्या फर्क है। इसलिए जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को लगातार दे रही है।प्रदेश में 8.40 करोड़ लोगों ने ई-श्रम कार्ड बनवायामंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कोविड काल के दौरान प्रदेश भर में 8 करोड़ 40 लाख लोगों ने ई-श्रम कार्ड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। उन लोगों को अभी हम दो लाभ दे रहे हैं। पहला यह है कि यदि किसी दुर्घटना में उनकी मौत हो जाए तो उनके परिजनों को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दूसरा यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आरोग्य स्कीम से ई-श्रम कार्ड धारकों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। ई-श्रम कार्ड धारकों को अभी कई अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.