ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भंवर गणेश मंदिर से मूर्ति चोरों पर 5 हजार का इनाम

बिलासपुर में भंवर गणेश मंदिर से प्राचीनकालीन गरुण देव की काले ग्रेनाइट से बनी मूर्ति चोरों को 7 दिन बाद भी पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। ऐसे में SSP ने अब मूर्ति चोरों को पकड़वाने के लिए 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के इटवा पाली की है, जहां चोरों ने सेवादार को बंधक बनाकर मंदिर से करोड़ों रुपए कीमती मूर्ति चोरी कर ले गये।

मस्तूरी के इटवा पाली में स्थित भंवर गणेश मंदिर में 10-11वीं शताब्दी की प्राचीन गरुण देव की मूर्ति थी। मंदिर में सो रहे सेवादार महेश केंवट पर अज्ञात चोरों ने कट्‌टा अड़ा दिया और उसके आंख, हाथ-पैर व मुंह को बांधकर मंदिर के गर्भगृह से मूर्ति चोरी कर ले गए। इस घटना के बाद से मस्तूरी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम चोरों की तलाश कर रहती रही है।

पुलिस की नाकामी के बाद अब SSP पारुल माथुर ने आमजनों से मदद की अपील की है। चोरों की जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखने का भी भरोसा दिलाया है। करोड़ों रुपए कीमती प्राचीन मूर्ति चोरी होने के बाद पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। शुरूआत में पुलिस सेवादार को संदिग्ध मानकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी जुटाती रही। पुलिस ने मूर्ति लेकर भागने वालों की तलाश के लिए न तो चेक पाइंट लगाया और न ही नाकेबंदी कराई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.