ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्लेन क्रैश की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में एक पायलट ने प्लेन चुरा लिया। घटना टुपेलो शहर के वेस्ट मेन इलाके की है। इसके बाद पायलट ने यहां के एक वॉलमार्ट स्टोर में इसे क्रैश करने की धमकी दे डाली। एहतियातन पुलिस ने स्टोर और उसके आसपास के इलाके को खाली कराया। प्लेन करीब 5 घंटे तक 40 हजार की आबादी वाले शहर के ऊपर मंडराता रहा।
लेकिन फ्यूल खत्म होने के बाद पायलट ने इसे फील्ड में लैंड करा दिया। पायलट को हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन उसकी आइडेंटिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट की उम्र करीब 29 साल है और वह टुपेलो रीजनल एयरपोर्ट का कर्मचारी है।
बीचक्राफ्ट किंग एयर-90 नाम के विमान को टुपेलो एयरपोर्ट से चुराया गया था। यह एक डबल इंजन 9 सीटर प्लेन है। पुलिस ने बताया कि पायलट ने इमरजेंसी नंबर 911 पर कॉल कर वॉलमार्ट में प्लेन क्रैश कर देने की धमकी दी थी। पुलिस पायलट से संपर्क साधने में सफल रही थी। खतरे को देखते हुए इलाके की सभी आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर रखा गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.