रोहतक पहुंची गोवा पुलिस टीम; करीब एक घंटा परिजनों से पूछे सवाल; प्रॉपर्टी-बैंक डिटेल खंगाली
रोहतक: सोनाली फोगाट हत्याकांड की जांच कर रही गोवा पुलिस की 2 सदस्यीय टीम रविवार को रोहतक पहुंची। टीम यहां की स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सनसिटी में सेक्टर-34 स्थित सोनाली के PA सुधीर सांगवान के घर गई। करीब एक घंटे तक गोवा पुलिस टीम ने सुधीर के घरवालों से पूछताछ की। टीम सुधीर के घर से जा चुकी है और अब पुलिस गुरुग्राम जा सकती है।जांच के दौरान सुधीर सांगवान के घर के बाहर खड़ी पुलिस की PCRसोनाली फोगाट की हत्या मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस पिछले कई दिन से हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जहां भी सोनाली फोगाट व उनके PA सुधीर सांगवान का संबंध था, वहां जाकर पूछताछ व जांच कर रही है। रोहतक से पहले गोवा पुलिस ने हिसार में भी जांच की। दोनों से जुड़े साक्ष्य जुटाए। इसी कड़ी में टीम रविवार को रोहतक सुधीर के घर आई।रोहतक से जाते हुए गोवा पुलिसमिली जानकारी के अनुसार, गोवा पुलिस सुधीर सांगवान की प्रॉपर्टी के दस्तावेजों की जांच कर रही है। बैंक बैलेंस की भी जांच के लिए टीम रोहतक पहुंची थी। रोहतक में जांच के बाद गोवा पुलिस गुरुग्राम भी जाएगा। वहां सोनाली फोगाट के फ्लैट में जांच की जाएगी। बता दें कि 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की हत्या हुई थी और सुधीर सांगवान हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.