गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,सीडीओ बोले-मामले की कराई जाएगी जांच
पीलीभीत: पीलीभीत में मगरमच्छ के हमले में घायल महिला।पीलीभीत में रविवार को एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बचाया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामला अमरिया के नगरिया कॉलोनी का है। यहां के झोरू की पत्नी सुमित्रा(35) घर के पास स्थित नाले के किनारे शौच को गई थी। इस दौरान नाले से निकले मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पति ने बमुश्किल मगरमच्छ के चंगुल से बचाया। पति ने पत्नी को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।पीलीभीत में मगरमच्छ के हमले के बारे में जानकारी देता घायल महिला का पति।ओडीएफ घोषित हो चुका है जिलासीडीओ ने बताया कि जिले को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। घटना मेरे संज्ञान में नहीं हैं। फिलहाल, अधिकांश घरों में शौचालय बने हुए हैं। जिन पात्रों को शौचालय नहीं मिले हैं वह सामुदायिक शौचालय का लाभ उठा सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच कराई जाएगी।’सामुदायिक शौचालय में लटका रहता है ताला’मगरमच्छ के हमले का शिकार हुई महिला के परिजनों ने बताया, “सामुदायिक शौचालय का निर्माण गांव में कराया गया है। लेकिन वह गांव के बाहर है। अधिक दूरी होने के कारण लोग वहां नहीं जाते हैं। इसके अलावा सामुदायिक शौचालय दिन में केवल एक से डेढ़ घंटे के लिए खुलता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.