ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में उतरे विराट कोहली

एशिया कप 2022 में भारत को पाकिस्तान के हाथों टूर्नामेंट की पहली हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप स्टेज में अपराजित रही टीम इंडिया को सुपर 4 के पहले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान ने 5 विकेट से पटखनी दी। मैच के बाद भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में उतरे जिन्होंने 18वें ओवर में आसिफ अली का महत्वपूर्ण कैच छोड़ा था। युवा खिलाड़ी की इस गलती के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि प्रेशर में ऐसी गलती हो जाती है।मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने कहा ‘प्रेशर में ऐसा किसी से भी हो सकता है। बड़ा मैच है, सिचुएशन भी टाइट थी। मुझे याद है कि जब मैंने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था, तब भी मैंने खराब शॉट खेला और आउट हो गया। दबाव में कोई भी गलती कर सकता है। बुरा लगना स्वाभाविक है। टीम का माहौल अभी बहुत अच्छा है, इसका श्रेय जाता है प्रबंधन और कप्तान।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.