ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एमटीपी एसएस बिंद्रा और बेटे पुनीत बिंद्रा, गुरकीरत की जमानत खारिज,गिरफ्त से बाहर

लुधियाना: एमटीपी एसएस बिंद्रालुधियाना के साउथ सिटी स्थित एक होटल में कारोबारियों के साथ हुए विवाद के मामले में नगर निगम के एमटीपी एसएस बिंद्रा,बेटे पुनीत बिंद्रा और भतीजे गुरकीरत बिंद्रा की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। पिछले 10 दिनों से जमानत याचिका लगाई गई थी लेकिन अदालत ने फैसला आज दिया। बता दें घटना 28 जुलाई रात की है।28 जुलाई की रात को होटल में पार्टी के दौरान हुई मारपीट के मामले में लुधियाना के थाना सराभा नगर की पुलिस ने एसएस बिंद्रा समेत अन्य पर हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। बिंद्रा ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा था कि विवाद में उनका कोई कसूर नहीं था।उल्टे कारोबारियों की ओर से बिल मांगने पर होटल में हुड़दंग करते हुए मारपीट की गई थी, जबकि उन्हें इस मामले में आरोपी बना दिया गया। दूसरी तरफ पंजाब सरकार के वकील ने कहा कि घटना वाले दिन बिंद्रा व उसके बेटों ने मिलकर होटल में पार्टी कर रहे शिकायतकर्ता व उनके साथियों के साथ मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकाया था।मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। मारपीट में IPL का खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल खिलाड़ी के सिर में टांके लगे हैं। खिलाड़ी लुधियाना का करण गोयल है। करण 2008 से 2010 तक KINGS टीम से खेले हैं। करण बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ओपनिंग बल्लेबाज रहे हैं। करण इस समय पंजाब किक्रेट सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य हैं। करण गोयल अभी DMC में दाखिल रहा है। अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.