ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फाइनेंस कंपनी के पूर्व ब्रांच मैनेजर ने ठगे लाखो रूपयें 

भिलाई पुलिस ने भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के पूर्व मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड की भिलाई 3 शाखा प्रबंधक भुवनेश्वर कुंजाम ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उनकी कंपनी इंडसइंड बैंक के साथ मिलकर काम करती है। इस शाखा में रायगढ़ जिले के बरमकेला का रहने वाला गोविंदराम यादव दो साल तक भिलाई तीन का मैनेजर था। उसने धोखाधड़ी करते हुए महिला समूहों के 72 हितग्राहियों से 7 लाख 73 हजार 588 रुपए की ठगी की है।

गोविंद राम का कार्य गांव गांव जाकर महिला समूहों में लोन वितरण करना तथा किश्त का भुगतान कलेक्शन करके कंपनी के भिलाई आफिस में जमा करना था। भुवनेश्वर कुंजाम ने मीटिंग विजट के दौरान पाया कि गोविंद राम ने बहुत से सदस्यों का लोन का पैसा, आर डी का पैसा तथा प्री पेमेंट का पैसा शाखा में जमा नहीं किया है। इतना ही नहीं कुछ सदस्यों को लोन देकर उसका पैसा सदस्यों के खाते से Fino App की सहायता से निकाल लेता था। इसके बाद अलग-अलग बहाने से उन सदस्यों का अंगूठा लगवा लेता था।

भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड इंडस्इंड बैंक के अंतर्गत कार्य करता है। इसका काम गांव तथा शहरी क्षेत्रों में महिलाओं का समूह गठन कराना और उन्हें उनके विभिन्न कार्यों में आर्थिक विकास में लोन देकर आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.