ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षक दिवस पर आज पीएम मोदी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । सोमवार 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 के विजेताओं से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। पीएमओ के बयान के मुताबिक, शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के उन बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का उत्सव मनाना और उनका सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, “शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 के विजेताओं के साथ पांच सितंबर, 2022 को शाम साढ़े चार बजे नयी दिल्ली में सात लोक कल्याण मार्ग पर स्थित अपने सरकारी आवास पर मुलाकात करेंगे।” राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए देश भर से 45 शिक्षकों का चयन तीन चरणों की एक कठोर एवं पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.