‘लालबाग के राजा’ के दर्शन करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में ‘लालबाग के राजा’ के दर्शन करने पहुंचे। गृह मंत्री के साथ मुंख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इस दौरान शाह ने विधि विधान से पूजा-अर्चना भी की। ‘लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल’ ने हमेशा की तरह इस बार भी बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस बार लालबाग के राजा की 12 फीट की विशाल प्रतिमा बनाई गई है। इसमें भगवान गणेश सिंहासन पर शाही मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं।लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने इस वर्ष भव्य उत्सव समारोह के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। दर्शन के लिए मुंबई समेत देशभर से लाखों भक्त पहुंचते हैं। गणेशोत्सव के दौराना रोजाना आरती व पूजन होता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.