ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दो बाइकों की आपस में टक्कर से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। अचानक सड़क पर मवेशी आने की वजह से हादसा हुआ है। हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है। एएसआई श्रवण कुमार ने बताया कि गिधपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सहाड़ा निवासी हरवंश कुमार शर्मा (65 वर्ष) अपनी पत्नी रुकमणी शर्मा (60 वर्ष) के साथ सुबह पलारी आए थे। काम खत्म कर साहड़ा घर लौट रहे थे। वहीं ग्राम रवान अंबुजा निवासी जोगीराम नेताम (60 वर्ष) अपनी बाइक से रायपुर की ओर से पलारी आ रहे थे। दोनों बाइक सवार कुकदा गांव के खुंटे राइस मिल के पास पहुंचे थे तभी यह हादसा हो गया।

टीआई ने बताया कि बाइकों की रफ्तार अधिक थी। टक्कर के बाद बाइ चालक हरिवंश शर्मा और जोगीराम नेताम की मौत हो गई। वहीं महिला रुक्मणी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी पहुंचाया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.