ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत-पाक मैच खत्म होने के बाद बीएचयू में बवाल, दो छात्रगुटों में जमकर मारपीट और पथराव

वाराणसी। एशिया कप के सुपर फोर में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खत्म होने के बाद बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में बवाल हो गया। भारत की 5 विकेट से हार के बाद बिरला और एलबीएस हॉस्टल के छात्रों में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रति नाराजगी और समर्थन को लेकर बहस शुरू हो गई। जिसके बाद यह बहस पथराव और मारपीट में तब्दील हो गई। करीब आधा दर्जन से अधिक छात्र इस पथराव और मारपीट में घायल हो गए।
घटना की जानकारी वाराणसी कमिश्नर पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करते हुए छात्रों को समझा-बुझाकर हॉस्टल में वापस भेजा। फिलहाल माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण बना हुआ है। पुलिस भी हॉस्टल के बाहर तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद रविवार देर रात दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इस कदर बढ़ी की नौबत मारपीट और पथराव में बदल गई। सूचना पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ ही लंका थाने की पुलिस और जिलाधिकारी भी पहुंचे। जिसके बाद छात्रों को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया गया।
गौरतलब है कि रविवार शाम को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर फोर का मैच खेला गया था। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाए। पाकिस्तान ने इसके जवाब में 19.5 ओवर में पांच विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। 2014 के बाद एशिया कप में भारत की यह पाकिस्तान के हाथों दूसरी हार थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.