ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुर पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

रायपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का आयोजन होगा। संघ से प्रेरित संगठनों की बैठक में भाग लेने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार शाम रायपुर पहुंच गए। तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक 10 सितंबर से शुरू होगी। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
आयोजक प्रवक्ता ने बताया कि आरएसएस प्रमुख भागवत रेल मार्ग से राजधानी पहुंचे। वहीं आरएसएस सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबले और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी पहले ही आ चुके थे। शनिवार से होने वाले समन्वय बैठक की योजना तैयार करने के लिए भागवत, होसबले और अन्य पदाधिकारी बुधवार से शुक्रवार (7 से 9 सितंबर) तक बैठक करेंगे।
समन्वय बैठक में पर्यावरण, पारिवारिक जागरूकता और सामाजिक समरसता से संबंधित विषयों पर समन्वित प्रयासों पर चर्चा करने के अलावा संगठनों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। इसके अलावा शिक्षा और वैचारिक क्षेत्रों, अर्थव्यवस्था, सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.