ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या

बिहार में आए दिन अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर अपराधी जगह-जगह गोलीबारी कर रहे हैं। ताजा मामला है सीवान का जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर एक कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी इसके अलावा पटना में दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।ट्रिपल मर्डर के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार देर शाम दो दोस्तों की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस वारदात को बायपास थाना इलाके के शीतला माता मंदिर स्थित दक्षिण लोहा गोदाम के पास अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक स्कूटी पर सवार होकर काम से घर लौट रहे थे। उसी समय घात लगाए अपराधी ने एक दोस्त चंदन को रोक दिया। फिर अपराधी दोनों दोस्त से बहस करने लगे। बहस इस स्तर पर पहुंच गई कि अपराधी ने पिस्टल निकाली और सौरभ एवं चंदन के सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों अपराधी मंदिर की ओर भाग निकले। हत्या के पीछे आपसी दुश्मनी बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.