गरमी से मरीजों का हुआ बुरा हाल, पानी भी हुआ खत्म; मोबाइल के रौशनी से हुआ इलाज
ललितपुर: ललितपुर जिला अस्पताल में आज सुबह पांच बजे बिजली गुल हो गई। जिससे मरीजों को गर्मी में इलाज कराने को मजबूर होना पड़ा रहा है। पानी भी वार्डों में खत्म हो गया है। जिसके कारण मरीजों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई मरीज तो वार्डों से बाहर निकल कर मैदान में बैठ गये। ऑक्सीजन बंद होने के कारण एक मरीज की जान पर बन आई। वहीं कर्मचारी मोबाइल की रोशनी में मरीज का इलाज करने को मजबूर रहे।मंगलवार की रात भी एक घंटे के अंतराल में दो बार विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके चलते दूसरे मंजिल पर स्थित संयुक्त वार्ड के अलावा तीसरी मंजिल के दोनों वार्डों में भर्ती मरीज गर्मी से बिलबिला उठे। हालत यह रही कि अधिकतर मरीज वार्ड छोड़कर अस्पताल के बाहर मैदान में हवा लेने जा पहुंचे।बिजली जाते ही बंद हो गया ऑक्सीजनग्राम कड़ेसरा बांसी निवासी एक बुजुर्ग मरीज को ऑक्सीजन चढ़ी हुई थी। बिजली जाने के कारण ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। मरीज के साथ तीमारदर रूपती राजा ने बताया कि बिजली नहीं आने से उसके पति की जान पर बन आई। वह किसी प्रकार कपड़े से हवा कर रही है।मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और लाइट चली गई। जिससे उनको परेशानियों का सामना करना पड़ाविद्युत फाल्ट होने से आपूर्ति बाधितजिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि विद्युत फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। रात भर जनरेटर चलने से एक जनरेटर का डीजल सुबह 5 बजे खत्म हो गया। डीजल मंगाया जा रहा है। जिसके बाद बिजली आपूर्ति चालू हो जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.