60 हजार रुपए जुटाए, कटका क्लब के ‘सेव अनमय’ मुहिम में मोची तक ने किया दान
सुल्तानपुर: दान करता मोची।’स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी’ नाम की दुलर्भ बीमारी से सात माह का अनमय महीनों से जूझ रहा। 16 करोड़ का उसे इंजेक्शन लगना है जिसके लिए व्यापक पैमाने पर मुहिम चल रही। अब ब्लॉक प्रमुख कूरेभार के नेतृत्व में 60 हजार रूपए जमा किए गए हैं। कटका क्लब के सेव अनमय अभियान में मोची तक ने दान किया है। 38 दिनों में 34 हजार 765 लोग 1 करोड़ 57 लाख 691 रुपए का दान कर चुके हैं।बता दें कि ब्लॉक प्रमुख कूरेभार नवनीत सिंह सोनू के नेतृत्व में वहां के BDO ज्ञानेंद्र मिश्र के संयोजन में मिशन अनमय के तहत मदद हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण व समस्त ब्लॉक कर्मियों के साथ स्वैच्छिक सहयोग हेतु आवाह्न किया गया। लोगो ने कुल 60 हजार रुपए इक्कठा हुए। कार्यक्रम के दौरान कूरेभार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सनत कुमार सिंह बबलू, समाजसेवी शतुघ्न सिंह, अभय सिंह इरुल,भाजपा अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष/ जनसेवक अब्दुल हक, एंटी करप्शन के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी विकास मिश्रा स्वंम दर्जनों ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत मौजूद रहे।कूरेभार ब्लॉक पर जमा हुए प्रतिनिधि।स्कूली बच्चे भी मुहिम का बन रहे हिस्साइसी कर्म में कटका क्लब अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कटका खानपुर में ‘सेव अनमय’ अभियान चलाया जा है। इसके अंतर्गत रामरती इंटर कॉलेज कटका खानपुर के छात्र-छात्राओं ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया।छात्र-छात्राओं ने अपने जेब खर्च से अनमय के लिए रुपया एकत्रित किया। वहीं कटका क्लब जब बाजार में पहुंचा तो एक मोची ने भी दान दिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.