ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षक ने छात्राओं का किया यौन शोषण

जोधपुर में शारीरिक शिक्षक ने 6 छात्राओं का यौन शोषण किया था। छात्राओं की शिकायत पर केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर ने मामले की जांच करवाई। जिसमें आरोपी शिक्षक दोषी पाया गया। उसके बाद जयपुर से रातानाड़ा थाने को पत्र लिखकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। आरोपी नरेंद्र गहलोत को पता चल गया था कि पुलिस उसके पीछे है, उसे सोमवार को पाली विद्यालय में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी लेकिन वह नहीं गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी पीटीआई बार-बार अपने फोन की सिम बदल रहा था। जिससे पुलिस को चकमा दे सके। मंगलवार को भी अपना फोन घर पर छोड़ कर गया था लेकिन पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को जब वह पाली स्थित विद्यालय पहुंचा तो टीम के सदस्य सादे वस्त्र में मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी पीटीआई को पाली से गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.