ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर और फैक्ट्री खंगाली जा रही; 40 करोड़ के बैंक घोटाले में पहले भी रेड हो चुकी

चंडीगढ़: पंजाब के अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी (AAP) के MLA जसवंत सिंह गज्जनमाजरा पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की रेड हुई है। गज्जनमाजरा के स्कूलों, रीयल एस्टेट और फैक्ट्री में यह रेड हुई है। विधायक के करीबी 12 लोगों के यहां भी ED की टीम जांच कर रही है। हालांकि अभी रेड के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। विधायक गज्जनमाजरा पर 40 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोप है। जिसमें पहले भी विधायक के ठिकानों पर रेड हो चुकी है।चुनाव में जीतने के बाद विधायक गज्जनमाजरा ने एक रुपया वेतन लेने की बात कही थी।बैंक फ्रॉड का यह केसआप के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने 2011 से 2014 के बीच 4 किश्तों में बैंक से लोन लिया था। यह लोन करीब 40.92 करोड़ का था। बैंक की लुधियाना ब्रांच ने इस बारे में CBI से शिकायत की। जिसमें कहा गया कि गज्जनमाजरा ने जिस मकसद के लोन लिया था, उसकी जगह किसी दूसरी जगह इसका इस्तेमाल किया।पिछली बार यह हुई थी बरामदगीपिछली बार रेड में 94 साइन किए ब्लैंक चेक मिले। कई आधार कार्ड भी मिले। करीब 16.57 लाख का कैश बरामद हुआ। पुलिस ने 88 फॉरेन करंसी नोट, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, कई बैंक अकाउंट से जुड़े कागजात बरामद किए।1 रुपया वेतन के बाद चर्चा में आए थे MLAआप के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने घोषणा की थी कि वह सिर्फ एक रुपया वेतन लेंगे। गज्जनमाजरा ने कहा था कि पंजाब वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा है। इसलिए मैं बतौर विधायक एक रुपया वेतन लूंगा। चुनाव में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को हराया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.