ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार के अस्पतालों में कोविड वैक्सीनेशन के साथ-साथ जारी है नियमित टीकाकरणः स्वास्थ्य मंत्री

पटनाः बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों, जिला और प्रखंड स्तर के अस्पतालों में कोविड वैक्सीनेशन के साथ-साथ नियमित टीकाकरण किया जा रहा है।

मंगल पांडेय ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुद्दढ़ करने के लिए विभाग प्रयासरत है। आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं में से एक महत्वूपर्ण कार्यक्रम नियमित टीकाकरण है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक सुद्दढ़ करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है ताकि गर्भवती एवं शिशु का ससमय टीकाकरण हो सके और बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सकें।

मंत्री ने कहा कि इसके लिए राज्य के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ जिला और प्रखंड स्तर के अस्पतालों में कोविड वैक्सीनेशन के साथ-साथ नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान कोविड वैक्सीनेशन के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोविड के दौरान नियमित टीकाकरण सरकार के लिए बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसे विभाग ने चुनौती के रूप में लिया।

मंगल पांडेय ने कहा कि नियमित टीकाकरण के तहत बच्चों को खसरा, टिटनेस, पोलियो, क्षय रोग, गलाघोंटू, काली खांसी और हेपेटाइटिस बी समेत 12 तरह की रोगों से रक्षा के लिए टीकाकरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में लोगों को टीकाकरण कराने में ज्यादा खर्च होता है। सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण कराने से लोगों को आर्थिक बचत होती है। इसके अलावा केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.