ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

SYL नहर पर वीडियो जारी कर पंजाबी सिंगर का ‘पाणी छड्‌डो, तुपका नीं दिंदे’ गीत लगाया

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद में अब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गीत भी यूज होने लगा है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें सुखबीर ने कहा कि SYL नहर पंजाब की धरती से नहीं निकल सकती। यह शिरोमणि अकाली दल का ऐलान है, चाहे हमारी जान ही क्यों न चली जाए। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला का SYL गाना ‘पाणी छड्‌डो, तुपका नीं दिंदे’ चलने लगता है।मूसेवाला के कत्ल के बाद रिलीज हुआ, अब बैनसिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद SYL गाना रिलीज हुआ था। जिसमें मूसेवाला ने SYL नहर बनाने वाले अफसरों का कत्ल करने वालों का भी जिक्र किया था। हालांकि बाद में इसे भारत में यूट्यूब पर बैन कर दिया गया। गीत पर किसको एतराज था?, इसको लेकर पंजाब, हरियाणा और केंद्र सरकार ने जानकारी होने से इनकार किया है।सुखबीर बोले- SYL पर मीटिंग न करें मानसुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को कहा कि वह SYL नहर पर हरियाणा के सीएम के साथ मीटिंग न करें। पंजाब से एक बूंद पानी भी हरियाणा को नहीं देने देंगे। सुखबीर ने कहा कि साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल मान को हिसार ले गए। जहां हरियाणा के साथ मीटिंग को लेकर सीएम ने हामी भरी।हरियाणा पहुंचे CM मान और अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को हल निकालने को कहा।मान-केजरीवाल ने कहा- केंद्र हल निकालेसीएम भगवंत मान और AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल 2 दिन हरियाणा में रहे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि केंद्र SYL नहर का हल निकाले। पंजाब और हरियाणा के बीच लड़ाई न करवाए। सीएम भगवंत मान ने भी कहा कि केंद्र को इसका हल निकालना चाहिए। वह SYL नहर पर हरियाणा के सीएम से मीटिंग के लिए तैयार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.