बलवंत सिंह राजोआना की बहन से की मुलाकात,कहा-बंदी सिंहों की रिहाई जरूरी,हिंदू-सिक्खों का मुद्दा न बनाए
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में आज शिअद के सीनियर नेता विक्रमजीत सिंह मजीठीया फुल्लांवाला चौक बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीर कौर के निवास पर पहुंचे। मजीठीया ने कहा कि राजोआना पिछले 27 साल से जेल में बंद है। वह पटियाला जेल में बलवंत सिंह राजोआने से मिले है।राजोआना बहुत ही शांति प्रिय स्वभाव और कानून पसंद है। मजीठीया मुताबिक रोजाना पाठ करना व अन्य कैदियों को सही रास्ते पर चलना आदि जैसी बातें राजोआना जेल में सिखा रहे है। जब भी जेल में कोई कैदियों में विवाद हो जाता तो राजोआना ही उसे शांत करवाते है। मजीठीया ने कहा कि 27 साल से ऊपर का समय हो चुका है। सरकार को इस बात की ओर ध्यान देना चाहिए कि जो बंदी सिंह है उन्होंने अपने पूरी जिंदगी जेल में व्यतीत कर ली है अब उन्हें रिहा कर देना चाहिए।राजोआना का परिवार है वह भी अपने परिवार के साथ बाकी बची जिंदगी व्यतीत कर सके। मजीठीया ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां राजोआना के नाम पर रोटियां सेक जाते है लेकिन सही हक की बात कोई नहीं करता। मजीठीया बोले की दिल्ली में आम आदमी पार्टी राजोआना को रिहा करने का विरोध करती है।मजीठीया ने कहा जिस समय राजोआना जेल में गए थे उस समय पंजाब के हालात अलग थे लेकिन अब हालात अलग है। प्रत्येक व्यक्ति को हक है कि वह जिंदगी में सुधार लाए और बेहतर जिंदगी गुजर बसर करे। उन्होंने कहा कि शहर बंदी सिंहों की रिहाई के लिए हर प्रयास करेगी ताकि बंदी सिंहों को इंसाफ मिल सके।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.