ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत की अर्थव्यवस्था बहुत आगे जाएगी-उपराष्ट्रपति

जयपुर । उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार झुंझुनू के अपने पैतृक गांव किठाना पहुंचे जगदीप धनखड़ उन्होंने मंच पर मौजूद लोगों को देखते हुए राजस्थानी में अपने मन की बात कही उन्होंने कहा कि स क्यूं बदल गो, आके देख ल्यो. उपराष्ट्रपति ने राजनीति में बदलते दौर का जिक्र किया। उन्होंने अपने साथ ही सांसद नरेंद्र खीचड़ का जिक्र करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों में महिला शक्ति आगे बढ़ रही है मंच पर उस समय धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ ही मंत्री ममता भूपेश, झुंझुनू की जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, पंचायत समिति प्रधान इंदिरा डूडी और किठाना की सरपंच सुभिता धनखड़ भी मौजूद थी।इस दौरान धनखड़ ने कहा कि वक्त बदल रहा है, वकालत के समय मैंने लाइब्रेरी के लिए 6000 का कर्ज लिया था अब केंद्र सरकार की नीतियों से 5000 से 5 करोड़ से 25 करोड़ तक किसी को भी आसानी से मिल सकते हैं जब मैं सांसद था तो 50 गैस कनेक्शन का कोटा होता था, अब 17 करोड़ गैस कनेक्शन लोगों को मिले हैं. इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि शिक्षा, पैसे की कमी के कारण किसी की पढ़ाई ना रुके. बच्चों पर स्ट्रेस मत दो वे जो करना चाहे उन्हें करने दो मैं सैनिक स्कूल नहीं जाता तो आज हालात कुछ और होते मैं जो कुछ बना उसका मूल कारण शिक्षा ही है, मुझे स्कॉलरशिप मिली तो मैं सैनिक स्कूल जा सका। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मेरी बातों को राजनीतिक चश्मे से ना देखें, राजनीति मेरे से कोसों दूर है जब से राजनीति में आया सबको एक चश्मे से देखा गाड़ी के कांच नीचे नहीं करना मजबूरी है. किठाना और किसान हर वक्त मेरे मन में रहते है भारत की अर्थव्यवस्था बहुत आगे जाएगी गांव से बाहर कोई सामान नहीं ले इस तरह की सोच विकसित की जाए, प्रधानमंत्री खेतों की मेड़ पर पेड़ लगाने की बात करते हैं, पेड़ लगाकर हम क्लाइमेट चेंज की समस्या का सामना कर सकते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.