ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आईफोन 14 सीरीज की लॉन्चिंग आज

Apple का ‘Far Out’ लॉन्च इवेंट आज यानी 7 सितंबर को रात में होने वाला है। एपल के इस इवेंट की शुरुआत आज रात 10:30 बजे होगी जिसे आप एपल के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर देख सकेंगे। एपल ने इस इवेंट के लिए पिछले महीने ही मीडिया इनवाइट भेजा था। Apple के इस इवेंट में iPhone 14 सीरीज की लॉन्चिंग होने वाली है जिसके तहत iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Max और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। कहा जा रहा है कि एपल इस बार आईफोन 14 मिनी को लॉन्च नहीं करेगी। इस इवेंट में Apple Watch Series 8, Watch Pro और AirPods Pro 2 की भी लॉन्चिंग होने वाली है।Apple iPhone 14 सीरीज के फीचर्स कई महीने से लीक हो रहे हैं। iPhone 14 और iPhone 14 Max में डिजाइन को लेकर कुछ बदलाव शायद ही दिखेगा लेकिन iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को नई डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि iPhone 14 Pro मॉडल में दो कटआउट मिलेंगे जिनमें एक टैबलेट जैसा और दूसरा पंचहोल कटआउट होगा। इसी नॉच में कैमरा और माइक्रोफोन के लिए प्राइवेसी इंडिकेटर रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.