ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत के विदेशी मुंद्रा भंडार में बड़ी गिरावट 

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves India) गिरकर 553 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। अगस्त के महीने में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये गिरावट ऐसे समय पर हुई है जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) मजबूत डॉलर के खिलाफ रुपये की स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है। यह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का पिछले 23 महीनों का सबसे न्यूनतम स्तर है। आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार के सभी घटकों में इस दौरान गिरावट हुई हैं।
आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर को समाप्त हुए हफ्ते तक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 553.10 बिलियन डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गया है, यह पिछले हफ्ते के मुकाबले 7.94 बिलियन डॉलर कम है, जो कि 9 अक्टूबर, 2020 के बाद सबसे कम है। इससे पहले के हफ्ते 26 अगस्त, 2022 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 561.04 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया था।
भारत का विदेशी मुंद्रा भंडार गिरने के पीछे की बड़ी वजह देश का व्यापारिक घाटा बढ़ना बताई जा रही है। इसके साथ मजबूत डॉलर के सामने रुपये की कीमत को सहारा देने के लिए आरबीआई की ओर से लगातार डॉलर को बेचा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.