शिक्षकों के न होने से नाराज अभिभावकों व बच्चों ने माॅर्डन संस्कृत स्कूल ददसिया में जड़ दिया ताला
फरीदाबाद: राज्य सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, अभिभावक बोले, सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करना करे बंद।स्कूल में शिक्षकों की कमी से चलते अभिभावकों व बच्चों मंे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी स्कूल में तालाबंदी की खबरें सामने आ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को मॉर्डन संस्कृत स्कूल ददसिया में अभिभावकों व बच्चों ने मिलकर स्कूल में ताला जड़ दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पिछले 15 दिनों में स्कूलों में तालाबंदी की यह सातवां मामला है। अभी तीन दिन पहले मवई गांव मंें भी स्कूल में तालाबंदी की गई थी। अभिभावकों का आरोप है कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसे तत्काल रोका जाना चाहिए और शिक्षकों की कमी पूरी की जानी चाहिए।ग्रेटर फरीदाबाद के ददसिया गांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृत मिडिल स्कूल में शुक्रवार को गुस्साए अभिभावकों ने मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। छात्रों ने भी स्कूल के बाहर एकत्रित होकर शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर नारेबाजी की। अभिभावकों और छात्रों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। अभिभावकों का कहना है कि सरकार कहती कुछ है और करती कुछ है। उन्होंने कहा हम बच्चों के भविष्य और विकास के लिए पढ़ा रहे है। यमुना किनारे बसे ददसिया गांव के सरकारी स्कूल की प्राइमरी विंग में 251 और मिडिल स्कूल में 100 विद्यार्थी पढते हैं। मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले कुल छात्रों की संख्या 351 है। प्राइमरी में 6 शिक्षक हैं और मिडिल में एक भी नहीं। इस स्कूल में आसपास के करीब 6 गांव के बच्चे पढ़ने के लिए आते है। लेकिन स्कूल में पिछले आठ दिनों से शिक्षक नहीं है।स्कूलों की हालत दयनीय करने का आरोपअभिभावकों का कहना था कि सरकार ने ऐसी नीति बना दी है कि शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रांसफर की सुविधा दे दी, जिसकी वजह से शिक्षक अपनी मन पसंद जगह पर जा कर बैठ गए है और सरकारी स्कूल खाली हो गए। जिनके पास सिफारिशें है वे उस स्कूल में जाकर बैठ गए जहां बच्चे ही नहीं है। जहां बच्चे है वहां मास्टर नहीं है। लोगों का आरोप है कि सरकार ने सरकारी स्कूलों की दयनीय हालत कर रखी है। पूर्व पंचायत सदस्य प्रह्लाद त्यागी, राम गोपाल त्यागी, मोनू शर्मा, परविन्दर लीलू, अजय गोयल, प्रमोद गोयल, विजय कुमार, सुशील, नीरज त्यागी, अनिल त्यागी, इमरान, सीमा, रीना, मजहबी, शकीला, महेंद्र मास्टर जी, ननुआ, नीलम,अनन्या, धर्मवीर, शर्माजीत, जोगिंदर, शकीला, संतोष, अकलीम अहमद, विशाल, मनीष, प्रवीण, प्रिन्स, नरेश, दीपक, नीटू ने शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है।छह स्कूलों में पहले ही लग चुका है तालाबता दें कि जिले के छह स्कूल तिगांव, पन्हेड़ा खुर्द, चांदपुर, हीरापुर भैंसरावली और बुधवार को फरीदाबाद खंड के मवई गांव स्थित राजकीय विद्यालय में तालाबंदी की जा चुकी है। शुक्रवार को तालाबंदी होने वाला ददसिया स्कूल सातवां स्कूल है। डीसी विक्रम का कहना है कि इस बारे में शिक्षा विभाग से बात की गई है। जल्द की स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करा दी जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.