ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कप्तान एरोन फिंच ने वनडे से लिया संन्यास 

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को वह अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 145 वनडे मैच खेलने वाले एरोन फिंच इस फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछली सात पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 26 रन निकले हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की एक प्रेस रिलीज के अनुसार फिंच ने कहा कि यह शानदार सफर रहा, जिसमें कई यादें भी बनीं।

फिंच ने कहा “कुछ शानदार वनडे टीमों का सदस्य बनकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं।” इसके साथ ही उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का भी आभार जताया। इसके बाद फिंच ने कहा कि यह नए कप्तान को मौका देने का समय है ताकि वह पूरी तैयारी कर सके और अगला विश्व कप जीत सके। मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस स्तर पर मेरी मदद की और मेरा समर्थन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.