ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एशिया कप 2022 के बाद इन दो टीमों से भिड़ने को तैयार भारत

एशिया कप 2022 में निराशाजक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के पास टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए कुछ ही मैच बाकी है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को जल्द ही बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन तलाशना होगा। कई स्टार खिलाड़ियों की चोट से परेशान टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी जिससे भारतीय स्क्वॉड लगभग-लगभग तय हो जाएगी। वहीं इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में ढलने के लिए टीम इंडिया को दो वॉर्म अप मैच भी खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय टीम ने अभी तक ना तो ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है और ना ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए, मगर माना जा रहा है कि जिन खिलाड़ियों को भारत ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्क्वॉड में जगह देगा, वही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे। भारत को टी20 वर्ल्ड कप से पहले 15 दिन के अंदर 6 टी20 मुकाबले खेलने है। ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के आगाज 20 सितंबर को मोहाली में खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होगा। इसके बाद दोनों टीमों की भिड़ंत 23 और 25 सितंबर को नागपुर और हैदराबाद में होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलने के तुरंत बाद भारत को साउथ अफ्रीका की भी मेजबानी करनी है।
साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का आगाज 28 सितंबर से होगा। सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। वहीं 2 और 4 अक्टूबर को खेले जाने वाले अन्य दो मुकाबले गुवहाटी और इंदौर में होंगे। साउथ अफ्रीका को भारत दौरे पर टी20 सीरीज के अलावा तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.