ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जमालपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

 

सुरक्षा के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम, नामांकन को लेकर की गई बेरिकेड

मुंगेर। जमालपुर नगर परिषद चुनाव का बिगुल बज गया है। इसके तहत शनिवार से जमालपुर नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन की प्रकिया भी आरंभ हो गई। संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए एनआर रसीद भी कटाना शुरू कर दिया है। इसको ध्यान में रखते हुए जमालपुर नगर परिषद चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सदर यतींद्र कुमार पाल ने कार्यालय में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, दंडाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जमालपुर बीडीओ एवं सीओ के अलावा जमालपुर नप की कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। जिसमें निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सदर ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन कार्य से संबंधित उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया तथा शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष माहौल में चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया। इधर जमालपुर नप को लेकर शनिवार से आरंभ हुई नामांकन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सदर के कार्यालय के आसपास सुरक्षा तथा अवांछित वाहनों एवं लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए अनुमंडल कार्यालय के पाास एसपी कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते को बैरिकेटिंग कर बंद कर दिया गया। जबकि प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के छोड़ पर एवं अंबेडकर चौक के पास ड्राप गेट बनाया गया है। ताकि नामांकन के दौरान उमड़ने वाले प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ को निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय की ओर जाने से रोका जा सके। इसके अलावा नामांकन कार्य में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.