ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिटायर सेना के जवान से अपराधियों ने मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी

 

थाना में आवेदन देकर न्याय की लगाई गुहार, दहशत में है

मुंगेर। मुंगेर में आपराधिक घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों मुंगेर में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है। पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है कि अपराधी दूसरे घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देने का काम कर रही है। वहीं पुलिस प्रशासन अपराधियों के कारनामों के सामने बौना साबित हो रही है। एक सप्ताह पूर्व ही अपराधियों ने सफियाबाद ओपी क्षेत्र के गौरीपुर निवासी जमालपुर रेल कारखाना ड्यूटी जा रहे है रेलकर्मी बमबम तांती की 5 लाख रुपये दिए जाने के कारण पहले थाना के समीप से अगुवा कर गोली मार करके हत्या कर दी। इस कांड के मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं दूसरी मुंगेर जिले के सफ़ियाबाद ओपी क्षेत्र के सिंधिया निवासी रामस्वरूप यादव के पुत्र थल सेना रिटायर जवान अनूप लाल कुमार से अपराधियों ने 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित परिवार ने सफियासराय ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में पीड़ित अनूप लाल ने बताया कि भारतीय थल सेना से रिटायर फौजी हैं। हमने सिंधिया में ही एक गैस एजेंसी दुकान खोल रखी है। वही आज सुबह सिंघिया निवासी जयप्रकाश यादव पिता कुलदीप यादव एवं सौरव कुमार ने हमसे 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। रंगदारी देने की धमकी के बाद हम सभी सपरिवार डरे एवं सहमे हुए हैं। थानाध्यक्ष से आवेदन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस बावत सफियाबाद ओपी प्रभारी नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.