ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

असम राइफल्स को बडी कामयाबी, 3 पीएलए उग्रवादियों को हथियार समेत दबोचा

इम्फाल। पूर्वोत्तर राज्य असम में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 3 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। असम राइफल्स की तरफ से ये जानकारी दी गई। असम राइफल्स ने बताया कि 9 सितंबर को मणिपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 3 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक खुफिया इनपुट के आधार पर पता चला कि 3 विद्रोही मणिपुर के मोरेह इलाके में स्तिथ जंगनोई गांव में छिपे हुए हैं। इसके बाद छापेमारी की गई और 3 विद्रोहियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए तीनों विद्रोही संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सक्रिय सदस्य हैं। इनके पास से 2 पॉइंट 32 की पिस्टल और 14 राउंड कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए विद्रोहियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।गौरतलब है कि मणिपुर में इस समय आधा दर्जन से ज्यादा उग्रवादी गुट सक्रिय हैं। इनमें से ही एक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नाम का संगठन भी है। मणिपुर के इन उग्रवादी संगठनों की पहुंच म्यांमार तक है और उन्होंने वहां पर अपने अड्डे बना रखे हैं। कई बार भारतीय जवानों पर हमले करने के मामले में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का नाम सामने आ चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.