कुछ घंटों में पकड़ा गया आरोपी, SP ने पुलिस टीम को 10 हजार का दिया इनाम
सुल्तानपुर: पुलिस अभिरक्षा में रेप का आरोपी।सुल्तानपुर में पंद्रह साल के मुकेश उर्फ मोटू ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। घर के बाहर खेल रही सात साल की एक मासूम को वो बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। उसने बच्ची के साथ रेप किया और फरार हो गया। लेकिन पुलिस की तत्परता से कुछ घंटों बाद उसे पकड़ लिया गया है।बल्दीराय थाना क्षेत्र की घटनाघटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शनिवार शाम सात साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची को अकेला देख गांव का ही मुकेश उर्फ मोटू (15) उसे बहला फुसलाकर अपने घर के अंदर ले गया। दरवाजा बंद कर उसने बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार पर पड़ोस के लोग जब तक पहुंचते आरोपी फरार हो गया था।CHC से जिला अस्पताल रेफर हुई बच्चीसूचना पर बल्दीराय थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह गांव पहुंचे व पीड़ित मासूम को गंभीर हालत में देखकर उन्होंने रात में ही उसे इलाज के लिए CHC भिजवाया। जहां से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैवानियत की इस घटना को संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देश पर रात में ही ASP विपुल श्रीवास्तव व CO राजा राम चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह पर दबिश कराई।अशरफपुर मोड़ के पास से आरोपी गिरफ्तारइसके बाद थानाध्यक्ष ने अगले दिन अशरफपुर गांव के मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। SP ने कार्यवाई करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह, SI हरिश्चंद्र, SI मनोज कुमार, सिपाही कृष्ण कुमार, पवन कुमार, पंकज, देवेंद्र, अमित, दीपक, रवि मौर्या व शालिनी शामिल रहीं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.