ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, बैंक में रुपये जमा करने गया था युवक

चंदौली: चंदौली में बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए उचक्के।चंदौली में सोमवार को इंडियन ओवरसीज बैंक में एक व्यक्ति से उच्चकों ने 16 हजार की नकदी उड़ा ली। देर रात घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।चंदौली नगर के सर्वेश्वरी कालोनी के विवेक सिंह सोमवार को इंडियन ओवरसीज बैंक में नकदी जमा करने गए थे। इसी बीच उचक्कों ने चकमा देकर 16 हजार की नकदी उड़ा ली। विवेक सिंह ने बताया, ” मैं नकदी लेकर बैंक में जमा कराने के लिए गया था। इसी बीच मेरे पीछे खड़े तीन लोगों में से एक ने फुटकर करने की गुहार लगाई।20 हजार चेंज कराने के नाम पर दिए 4 हजारविवेक ने उन्हें 20 हजार का फुटकर दे दिया, लेकिन युवक ने मात्र चार हजार रुपये लपेटकर पकड़ा दिया। इसी बीच मेरे मोबाइल पर फोन आ गया और बात करने में व्यस्त हो गया।विवेक ने आगे बताया, “फोन कटने के बाद मैंने नोटों का मिलान किया तो मात्र चार हजार रुपये ही थे।इसी जानकारी मैंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे को खंगाला। इसमें उचक्के दिखाई दिए।”जांच-पड़ताल में जुटी पुलिसकोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि नगर के इंडियन ओवरसीज बैंक में उचक्कागीरी की घटना प्रकाश में आई है। सीसी टीवी कैमरे से मिले वीडियो के आधार पर उचक्कों की शिनाख्त कराई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.