ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कड़ाके की ठंड से कांप रहा बिहारः 13 जिलों में 10 डिग्री से नीचे आया न्यूनतम तापमान, राहत की उम्मीद नहीं

पटनाः कोहरा और कनकनी से जूझते बिहारवासियों को फिलहाल सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। राज्य में सर्दी का सितम अपने चरम पर है।

पटना समेत कई जिलों का न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, न सिर्फ सुबह और रात के समय बल्कि दोपहर में भी धुंध से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। तापमान लगातार नीचे आ रहा है और पर्वतीय इलाकों से आ रही पछुआ हवा से पूरे दिन हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के लगभग 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया है। पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया, भागलपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, अररिया, दरभंगा और गोपालगंज जिले में पिछले 48 घंटों से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है और अगले 48 घंटों तक भी इससे राहत के आसार नहीं हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ठंड की मौजूदा स्थिति अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। विशेषकर पछुआ हवा का कहर ठंड को प्रचंड बना रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.