ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रोहतास में बेचता था पटाखा लेकिन झारखंड में करता था गंदा काम, लातेहार पुलिस ने युवक को पकड़ा

सासाराम (रोहतास)। झारखंड के नक्‍सलियों से रोहतास के पटाखा कारोबारी के तार जुड़े थे। इसका पर्दाफाश बुधवार को तब हुआ जब बारूद सप्‍लाई करने वाले एक युवक को वहां की पुलिस ने रोहतास पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। उसे झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस अपने साथ ले गई। गिरफ्तार युवक नगर थाने के मोची टोला गोला बाजार के मो शकील का पुत्र मो जमील है। वहां रोहतास में पटाखा का व्‍यवसाय करता है। लेकिन उसका संपर्क झारखंड के नक्‍सलियों से था।

लातेहार में मिले विस्‍फोटक शकील ने उपलब्‍ध कराए थे 

बताया जाता है कि पिछले महीने लातेहार में विस्‍फोटक की बरामदगी हुई थी। उसकी आपूर्ति शकील ने ही की थी। नक्‍सल प्रभावित लातेहार जिले में विस्‍फोटक बरामदगी के बाद छानबीन में जुटी पुलिस को शकील का पता चला। छानबीन के क्रम में झारखंड पुलिस को सूचना मिली कि वह रोहतास में है। इसके बाद वहां की पुलिस ने रोहतास पुलिस से संपर्क किया। बुधवार को लातेहार से एएसआइ रोहित कुमार महतो के नेतृत्‍व में पुलिस यहां पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम के साथ जिला मुख्‍यालय के मोची टोला से उसे गिरफ्तार किया गया। नगर थानाध्‍यक्ष केएन सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी में हमने मदद की। इसके बाद लातेहार पुलिस उसे लेकर जाएगी। शकील पर लातेहार में एफआइआर (283/21) दर्ज है। उससे पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिलने की उम्‍मीद है।

छह के रास्‍ते घुसे चोरों ने की हजारों की चोरी 

नोखा थाना क्षेत्र के सिसिरता गांव में बुधवार की रात प्रदीप राम के घर में घुसकर चोरों ने हजारों की संपत्ति चुरा ली। जानकारी के अनुसार चोर छत के सहारे घर के आंगन में प्रवेश कर गए। इस दौरान घर में रखे चार बक्सों का ताला तोड़ दिया। आवाज सुनकर गृह स्वामी की नींद खुल गई, जिनके हल्ला करने पर जो हािा लगा उसे लेकर भागने में सफल रहे। ग्रामीणों के अनुसार रात में पुलिस गश्ती नहीं होने के चलते इन दिनों चोरों की चहलकदमी बढ़ गई है। मामले को लेकर गृहस्वामी ने थाने को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.