डांस करने को लेकर हुआ विवाद, 3 बदमाशों ने मिलकर कर दिया हमला; अब गिरफ्तार
रायपुर: गिरफ्त में आरोपी।रायपुर में गणेश झांकी निकालने के दौरान चाकूबाजी हो गई। डांस करने को लेकर एक युवक का विवाद 3 बदमाशों से हो गया था। जिसके बाद उन तीनों ने मिलकर युवक को चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद तीनों फरार हो गए थे। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को भगवान गणेश की झांकियां शहर के जयस्तंभ चौक के पास से निकाली जा रही थीं। रात के वक्त यहां पर भारी भीड़ जुटी थी। इन झांकियोें में शहर के अलावा दूसरे जिले की झांकियां भी पहुंची थी। झांकियां निकालते हुए मूर्तियों को विसर्जन के लिए महादेव घाटा ले जाया जा रहा था।इन झांकियों में राजा बाल गणेश उत्सव समिति की झांकी भी शामिल हुई थी। जिसमें मनीष साहू नाम का युवक भी शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि झांकी MG रोड स्टेट बैंक के पास पहुंची थी। तभी कुछ बदमाश वहां पहुंच गए और डांस करने लगे थे। यही देखकर मनीष साहू नाराज हो गया और उसने तीनों का विरोध किया। इसी विरोध से तीनों नाराज हो गए। तीनों ने चाकू निकाला और मनीष पर हमला कर दिया था। हमले में मनीष घायल हो गया था।घटना के बाद इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.