ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुजफ्फरनगर में भूमि पर अवैध निर्माण से परेशान जगबीरी पहुंची थी डीएम कार्यालय

मुजफ्फरनगर: डीएम कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास करने वाली बुजुर्ग महिला को ले जाते हुए पुलिस कर्मी।अपनी भूमि मेंं अनाधिकृत निर्माण से परेशान 80 साल की एक बुजुर्ग महिला ने डीएम कार्यालय के सामने ही आत्मदाह का प्रयास किया। जैसे ही महिला ने साथ आए पति के भतीजे के साथ शरीर पर मिट्‌टी का तेल छिड़का तो वहां तैनात पुलिस तथा होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को डीएम के सामने पेश किया। महिला ने बताया कि कुछ दबंग उसकी गांव की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे हैं, कई बार गुहार लगाए जाने के बावजूद निर्माण पर रोक नहीं लग सकी।डीएम कार्यालय पर आत्मदा का प्रयास करने वाले युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। पुलिस ने युवक के हाथ से मिट्‌टी तेल की बोतल भी छीन ली।सुनवाई न होने से परेशान है जगबीरीशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला निवासी 80 साल की बुजुर्ग महिला जगबीरी पत्नी अतर सिंह मंगलवार को अपने पति के भतीजे के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। डीएम कार्यालय के सामने पहुंचकर महिला और उसके साथ आए युवक ने अचानक शरीर पर मिट्‌टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। जैसे ही महिला ने शरीर पर मिट्‌टी का तेल छिड़का तुरंत ही डीएम कार्यालय पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया।आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक से मिट्‌टी तेल की बोतल छीनता पुलिसकर्मी।बुजुर्ग जगबीरी ने बताया कि गांव की उसकी भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले डीएम से इस बात की गुहार लगाई गई थी। जिसके बाद एसडीएम बुढाना को कार्रवाई के आदेश हुए थे। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुजुर्ग जगबीरी ने बताया कि अवैध निर्माण न रुक पाने के चलते निराशावश उसे आत्मदाह को मजबूर होना पड़ा। डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुजुर्ग महिला की भूमि पर चल रहे अनाधिकृत निर्माण के मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश एसडीएम बुढाना को दिये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.