ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कर्तव्य पथ पर अब गंदगी करने पर कटेगा चालान

कर्तव्य पथ पर अब लोग गंदगी नहीं फैला सकेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कर्तव्य पथ के साथ ही सी हेक्सागन में 16 टीमों की नियुक्ति की है। एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के मुख्य सचिव के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र को आठ जोन में विभाजित किया गया है और प्रत्येक टीम में सार्वजनिक स्वास्थ्य से एक, प्रवर्तन विभाग से एक और सिविल डिफेंस से दो कर्मचारी हैं।
उन्होंने कहा, ‘सभी कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी खुले में कूड़ा न फेंके, जलाशयों में प्रवेश न करे और हरे-भरे लॉन में न जाए। टीम के सदस्यों के पास नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान जारी करने की जबकि प्रवर्तन विभाग के कर्मचारियों के पास क्षेत्र में अवैध रूप से घूम रहे विक्रेताओं की वस्तुओं को जब्त करने की शक्ति होगी।’
16 टीमों में से आठ सुबह की शिफ्ट (सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे) और आठ शाम की शिफ्ट (दोपहर 2 से 10 बजे) में काम करेंगे। इसमें सिविल डिफेंस के कम से कम 36 स्वयंसेवक मदद करेंगे। इन टीमों का प्रबंधन प्रवर्तन और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। वे दैनिक आधार पर गतिविधियों की देखरेख और निगरानी के लिए जिम्मेदार होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.