ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोवंश को बचाने के लिये सरकार हरसंभव प्रयासरत-कृषि मंत्री

जयपुर।  कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि पशुओं में गौवशं में इस समय सकंट के दौर से गुजर रहा है इसके लिये हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। जिस प्रकार कोरोना के समय मानव जीवन पर संकट आया था उसी प्रकार गौंवश पर इस समय मुश्किल समय आया है इसमें सभी स्तरों पर सामूहिक प्रयास से हम लम्पी पर रोकथाम के लिये प्रसारत है जिससे कि गौवशं को बचाया जा सके।कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने राजसमंद जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में लम्पी रोग के सम्बन्ध में आयोजित विभागीय बैठक में अधिकारियों को लम्पी डिजिज के बारे में उपलब्ध संसाधनों, आवश्यकता, पशु विभाग में कार्यरत कार्मिकों, नयी नियुक्ति, आमजन से सहयोग व गौशालाओं व पशु मित्र बनाकर उनसे सहयोग लेने, दवाईया टीकाकरण, उपचार, साफ सफाई, जिले में पशुधन की स्थिति, रोगग्रस्त, और ठीक और मृत पशुओ के बारे मे, उनके निस्तारण के बारे में  विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।  इस अवसर पर उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और इस बारे में अवेयरनेस कार्यक्रम और कृषि व पशुपालन विभाग के समन्वय से कार्य करने और पशुमित्रों से सहयोग लेने, लम्पी डिजिज के मैकेनिज्म पर कार्य करने व विभागीय संसाधन व अन्य किसी भी प्रकार की आवश्यकता के बारे में बताने के लिये व जिले में गोशालाओं व पशुधन का निरीक्षण कर बीमार पशुओ को अलग करने के लिये निर्देश। उन्होंने कहा कि गोवंश को बचाने के लिये धन की कमी नही आने दी जायेगी और संसाधन और कार्मिको की नियुक्ति जल्द की जा रही है। हम हर संभव इससे निपटने का प्रयास कर रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.