ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लालू प्रसाद यादव से मिले फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने शनिवार को पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं। इसके बाद तेजस्वी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार की माटी के लाल, हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध एवं संजीदा अभिनेता पद्मश्री मनोज बाजपेयी हमारे आवास पर मिलने पहुंचे और मेरे पिता लालू यादव से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। इन्होंने मेहनत व काबिलियत के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना बिहार को गौरवान्वित किया है। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया शहर के पास एक छोटे से गांव बेलवा में जन्मे बाजपेयी बचपन से ही अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.