ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायबरेली जिले के बछरावां में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति का सर गायब, लोगों में आक्रोश

रायबरेली: बछरावां में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति से सर गायब लोगों में आक्रोश पुलिस जांच पड़ताल में जुटीरायबरेली जिले में अराजक तत्वों ने महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ दी है। मूर्ति तोड़ने से इलाके के लोगों में आक्रोश है। अमृत महोत्सव मनाने वाला प्रशासन राष्ट्र के राष्ट्रपिता की मूर्तियों को सही सलामत रखने में नाकाम साबित हो रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि शाम होते ही यहां पर नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। ऊपर पानी की टंकी है। नीचे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति लगी है। देर रात उपद्रवियों ने जिससे सर गायब कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।बछरावां थाना क्षेत्र के शेखपुर समोदा ग्राम सभा में समता इंटर कॉलेज के मैदान में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से सर गायब का मामला सामने आया है। जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। लोग अलग-अलग तरीके की बातें कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 30 से 35 साल पहले इस मूर्ति की प्रतिमा का शिलान्यास हुआ था तब से यहां पर 15 अगस्त 26 जनवरी को झंडा रोहण किया जाता है। इससे पहले भी कुछ उपद्रवियों ने मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की थी। जिस पर विकास खंड अधिकारी ने निजी खर्च से इस प्रतिमा का निर्माण सही तरीके से करवा दिया था।इस पानी की टंकी के नीचे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति सिर को थोड़ा गया है। टंकी की मौके की तस्वीरपुलिस इस पूरे मामले में कैमरे पर बोलने से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करवाई जा रही दोषी पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.