ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नशे की वजह से जमर्नी में फ्लाइट से उतारे जाने का आरोप; सुखबीर का कमेंट- दुनियाभर के पंजाबी शर्मिंदा हुए

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मानशिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के CM भगवंत मान पर दुनियाभर के पंजाबियों को शर्मिंदा करने के आरोप लगाए हैं। शिरोमणि अकाली दल (SAD) अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि ज्यादा शराब पीये होने की वजह से भगवंत मान को जर्मनी में फ्लाइट से उतार दिया गया। भगवंत मान की वजह से फ्लाइट चार घंटे लेट होने की बात भी कही गई है।सुखबीर बादल ने एक न्यूज साइट की क्लिपिंग शेयर करते हुए ट्वीट किया कि भगवंत मान को अधिक नशे में होने के कारण लुफ्थांसा से उड़ान भरने वाली फ्लाइट से उतार दिया गया। मान अधिक शराब की वजह से ही रविवार को नई दिल्ली में हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल होने से चूक गए।शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की ओर से पंजाब CM भगवंत मान के बारे में किया गया ट्वीट।सुखबीर बादल के अनुसार, फ्लाइट के सह-यात्रियों के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट्स से दुनियाभर के पंजाबियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। इन रिपोर्ट के मुताबिक एक यात्री की ओर से कहा गया कि CM भगवंत मान ने इतनी अधिक शराब पी रखी थी कि वह अपने पैरों पर सही तरह से खड़े तक नहीं हो पा रहे थे।सुखबीर बादल के मुताबिक फ्लाइट में सवार पैसेंजर्स ने बताया कि भगवंत मान के साथ मौजूद उनकी टीम के सामान को विमान से उतारना पड़ा जिसकी वजह से फ्लाइट 4 घंटे लेट हो गई। भगवंत मान के साथ मौजूद पंजाब सरकार के अधिकारियों ने लुफ्थांसा फ्लाइट के क्रू से CM को फ्लाइट से नहीं उतारने का आग्रह भी किया गया क्योंकि उन्हें नई दिल्ली पहुंचकर पहले से तय कई अहम बैठकों में हिस्सा लेना था। मगर यात्रियों की सुरक्षा और नियमों से समझौता न करते हुए क्रू मेंबर्स ने भगवंत मान को फ्लाइट से उतारना ही उचित समझा।दिल्ली कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से भगवंत मान को लेकर किया गया ट्वीट।दिल्ली कांग्रेस ने भी बताया शर्मनाकदिल्ली कांग्रेस ने भी भगवंत मान को अधिक नशे में होने की वजह से फ्लाइट से उतारे जाने को शर्मनाक घटना बताया। दिल्ली कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इस घटना से जुड़ी न्यूज क्लिपिंग शेयर करते हुए लिखा गया कि यह बड़े शर्म की बात है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.