ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ये रत्न बदल सकते हैं आपका भाग्य

रत्न शास्त्र में कई ऐसे रत्नों का जिक्र है जो जातक के जीवन पर शुभ प्रभाव डालते हैं। जन्म कुंडली में किसी ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर उसके शुभ प्रभाव कम हो जाते हैं। ऐसे में ग्रह की शुभता को बढ़ाने के लिए उस ग्रह से संबंधित रत्न धारण किया जाता है। हालांकि रत्न हमेशा ज्योतिषीय सलाह से पहनना चाहिए।

पुखराज- यह रत्न देवगुरु बृहस्पति से संबंधित है। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से सुख-समृद्धि, पुत्र कामना व विवाह आदि की मनोकामना पूरी होती है। यह जातक के आत्म विश्वास को बढ़ाता है। यह इच्छाशक्ति के साथ बुद्धि को तेज करता है। इस रत्न से आर्थिक उन्नति होती है।

पन्ना- यह रत्न बुध ग्रह से संबंधित है। मान्यता है कि पन्ना धारण करने से जातक को नौकरी व व्यापार में अपार सफलता हासिल होती है। इसे पहनने से व्यक्ति के धन में वृद्धि होती है। यह अधूरी तमन्नाएं पूरी करने वाला रत्न माना गया है।

टाइगर स्टोन- टाइगर स्टोन को पहनने से व्यक्ति में साहस व पराक्रम बढ़ता है। रत्न ज्योतिष के अनुसार, यह रत्न आर्थिक तंगी से मुक्ति दिलाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।

जेड स्टोन- रत्न शास्त्र में इसे हरिताश्म कहा जाता है। कहते हैं कि यह रत्न नौकरी व व्यापार में उन्नति के रास्ते खोलता है। यह व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। आय के साधनों में वृद्धि होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.