संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई गई
मुंबई | पात्रा चॉल स्कैम केस में शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। राउत जमानत याचिका पर अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी। मामले में कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए ईडी अफसरों ने चार्जशीट संजय राउत को सुपुर्द कर दी गई है। इससे पहले पांच सितंबर को ईडी की स्पेशल कोर्ट ने संजय राउत की हिरासत 19 सितंबर तक बढ़ा दी थी। गौरतलब है कि राउत एक महीने से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में हैं। फिलहाल राउत आर्थर रोड सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन्हें 31 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था।गौरतलब है कि इससे पहले संजय राउत ने विशेष अदालत में अपनी जमानत अर्जी दाखिल की थी। इसमें उन्होंने तत्काल सुनवाई की मांग भी की थी। हालांकि उस वक्त कोर्ट के बिजी होने के चलते यह सुनवाई नहीं हो पाई थी। तब संजय राउत ने यह भी कहा था कि ईडी जांच जारी रख सकती है, लेकिन उन्हें जेल में रखने से कुछ नहीं होगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.