ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नरसिंहपुर में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- शंकराचार्यजी ने कराए थे सिंहस्थ में श्रीयंत्र के दर्शन

नरसिंहपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को परमहंसी गंगा आश्रम पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के समाधि स्थल पर पूजन कर नमन किया, प्रदक्षिणा की। इस मौके पर उन्होंने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द व द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती से आशीर्वाद लिया। विजयवर्गीय ने शंकराचार्यजी से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वर्ष 2004 के सिंहस्थ में उन्हें गुरुजी के दर्शन का सौभाग्य मिला था। गुरुजी ने अपने पूजन स्थल पर उन्हें श्रीयंत्र के दर्शन कराए थे, जिसे देखकर वह मन्त्रमुग्ध हो गए थे। उसके बाद से ही वह गुरुजी के प्रति समर्पित थे। विजयवर्गीय परमहंसी में करीब आधा घंटे रुके। उनके साथ नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल सहित जबलपुर व अन्य स्थानों से आए कार्यकर्ता, समर्थक मौजूद रहे। सभी ने भगवती त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर में जाकर पूजन भी क़िया। इस मौके पर आश्रम की ओर से ब्रह्मचारी अचलानन्द सहित अन्य ब्रह्मचारी, पंडितों की मौजूदगी रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.