ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बठिंडा-चंडीगढ़ रोड पर व्यापारियों ने लगाया जाम; पुलिस के हाथ खाली

बठिंडा: अस्पताल में उपचाराधीन मनमोहन बंसल।पंजाब के बठिंडा के रामपुरा फूल में व्यापारी मनमोहन बंसल पर हमला कर लूटने के मामले में सोमवार को दुकानदारों ने दुकानें बंद कर मोड चौक में धरना दिया। इस दौरान बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया गया। शहर बंद रहा।बता दें कि शनिवार देर शाम किराना दुकान चलाने वाला मनमोहन बंसल घर जा रहे थे तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर तेजधार हथियार से वार कर रुपए का थैला लूट लिया था। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वारदात को लेकर दुकानदारों में रोष है। सोमवार को शहर में दुकानें बंद रही। व्यापारियों ने धरना देकर रोड जाम किया। वे हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।एसएचओ अमृतपाल सिंह का कहना है कि उक्त क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही कथित लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष हैप्पी बंसल, भाजपा नेता माखन जिंदल व अन्य नगर व्यवसायियों ने कहा कि लूट की घटनाएं लगातार हो रही हैं लेकिन बदमाश अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं हैं। घटनाओं से व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.