ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र की आत्महत्या के बाद स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन

जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने के बाद मंगलवार रात 11 बजे होस्टल परिसर में हंगामा हुआ। छात्रों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन पर हल्के लाठीचार्ज का प्रयोग किया। कपूरथला के एसएसपी नवनीत सिंह बैंस देर रात तक शिक्षण संस्थान के परिसर में डटे रहे। कपूरथला पुलिस के अनुसार उन्हें मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे सूचना मिली की एलपीयू में बी.डिजाइन प्रथम वर्ष के छात्र अगन ने आत्महत्या कर ली है। हम मौके पर पहुंचे और सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें निजी कारणों का उल्लेख किया गया था। मामले में आगे की जांच जारी है। छात्र संस्थान के होस्टल में ही रहता था। पुलिस ने शव को कमरे से निकाल कर कमरा सील कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाला छात्र दक्षिण भारत का रहने वाला था।

घटना को लेकर मंगलवार की रात करीब नौ बजे शिक्षण संस्थान के परिसर में विद्यार्थियों को उस समय जानकारी मिली, जब उक्त छात्र का कमरा नहीं खुल रहा था। इसके बाद प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर देखा तो छात्र मृत हालत में मिला। इसकी सूचना जैसे ही होस्टल में अन्य विद्यार्थियों को मिली, उन्होंने होस्टल के बाहर आकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.