ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ में लंपी रोग का एक भी मामला नहीं

गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में पशुओं में लंपी रोग सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट हो गई है। छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि अभी तक प्रदेश में लंपी रोग का कोई मामला सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य से अन्य प्रदेशों के 18 जिलों की सीमाएं जुड़ी हुई है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में दूसरे राज्यों से बीमार पशु आ सकते है। बीमार पशुओं के आने की संभावना को देखते हुए पहले ही निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में चेक पोस्ट लगाकर पशुओं की देखरेख की जा रही है। साथ ही गांवों में पशु मेला को प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही लोगों को भी नजर रखने के लिए कहा गया है।

जनसंपर्क अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि अभी तक लंपी रोग का राज्य में एक भी मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में सटे राज्यों में लंपी रोग के मामले सामने आने पर प्रदेश सरकार पशुओं को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। ग्रामीण और मैदानी इलाकों में बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है। पिछले एक महीने से मैदानी इलाके में पशु चिकित्सों की टीम अलर्ट है। साथ ही पशु पालकों को इस बीमारी से बचाव के बारे में जरुरी टिप्स दिए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.