हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं ये फेस पैक
स्किन की अलग-अलग दिक्कतों को दूर करने और रंगत सुधारने के लिए आप घर के बने कुछ फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।हर मौसम में स्किन की केयर करना जरूरी है। त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी की स्किन के लिए डिफरेंट फेस पैक होते हैं। वैसे तो अलग-अलग कंपनी में डिफरेंट फेस पैक मिलते हैं। जो तरह-तरह की स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। चांद सी निखरी त्वचा पाने के लिए आप दही से फेस पैक बना सकते हैं।
1) दही और शहद फेस पैक : नॉर्मल से ड्राई स्किन के लिए आप दही से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए दो चम्मच दही में शहद मिलाएं। फिर इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छे से अप्लाई करें। इसे कम से कम 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धोएं। ये स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करता है।
2) दही और बेसन फेस पैक : दही में थोड़ा बेसन मिलाएं और फिर अच्छे से मिक्स करने के बाद एक स्मूद कंसिस्टेंसी तैयार करें और फिर चेहरे पर अप्लाई करें। अब चेहरे को अच्छे से धोएं और फिर पानी से साफ करें।
3) दही और खीरा फेस पैक : ये फेस पैक सभी तरह की स्किन के लिए अच्छा है। इसके लिए आप खीरे के रस में दही मिलाएं और फिर इसे लगाने के बाद चेहरे की मसाज करें। सूखने दें और फिर चेहरे को साफ करें।
4) दही और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक : दही और मुल्तानी मिट्टी को बराबर मात्रा में मिलाएं और पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें।
5) दही और आलू फेस पैक : यह फेस पैक सभी तरह की त्वचा के लिए अच्छा है। दही और कच्चे आलू के गूदे को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर धो लें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.