ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोटेदार के भतीजे पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप, तीन महीने से नहीं दे रहा था राशन

महोबा: महोबा जनपद के एक गांव में कोटेदार के राशन न दिए जाने और कोटेदार के भतीजे पर गलत जानकारी देकर कार्ड को निरस्त कराने का आरोप लगाया। यह मामला अब डीएम कार्यालय तक जा पहुंचा है। पीड़ितों का आरोप है कि कोटेदार पिछले 3 माह से मनमानी करते हुए उन्हें राशन नहीं दे रहा। आरोप है कि कोटेदार का भतीजा कोटे का संचालन करता है। लोगों को प्रताड़ित करने के लिए झूठी शिकायत कर उनके राशन कार्ड को निरस्त करवा देता है। पुनः राशन कार्ड बनवाने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग भी ग्रामीणों से की जा रही है।डीएम कार्यालय पर शिकायत करने पहुंचा पीड़िता।3 महीने से राशन न देने का आरोपदरअसल यह पूरा मामला कुलपहाड़ तहसील के अमानपुरा गांव का है। जहां रहने वाला राजकुमार और हरदास जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देने पहुंचे हैं। राजकुमार का आरोप है कि उसके गांव में संचालित सरकारी राशन की दुकान का संचालन सुनीता के नाम से हो रहा है। इसे चलाने का काम उसका भतीजा महेंद्र करता है। आरोप है कि महेंद्र द्वारा पिछले 3 माह से उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा। राशन देने के नाम पर उनका अंगूठा तो लगवा लिया जाता है लेकिन राशन नहीं दिया जाता। इसका विरोध करने पर कोटेदार का भतीजा झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देता है।झूठी शिकायत कर निरस्त करवाया कार्डपीड़ितों का यह भी आरोप है कि झूठी शिकायतें पूर्ति विभाग में कर उनके राशन कार्ड को जबरन निरस्त करवा दिया गया। वह मजदूरी करके अपने परिवार को पालते हैं लेकिन फिर भी महेंद्र ने झूठी शिकायत पूर्ति विभाग में करते हुए उन्हें चार पहिया वाहन और अन्य संसाधन दिखा कर राशन कार्ड बंद करवा दिया। यहीं नही ऐसे ही कई अन्य ग्रामीणों के भी राशन कार्ड निरस्त कराए गए हैं। जिसने पुनः राशन कार्ड बनवा जाने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग भी की जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि कोटेदार के भतीजे द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। झूठी शिकायत देकर उनके अधिकारों को छीना जा रहा है।इस बाबत पूर्व में उप जिलाधिकारी को भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ऐसे में पूरे मामले की लिखित शिकायत आज जिला अधिकारी से करते हुए उक्त मामले की जांच के साथ-साथ आरोपी कोटेदार और उसके भतीजी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.