ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरा नहीं करने पर 9 अक्टूबर को करेंगे आंदोलन

बैतूल: राज्य शिक्षक संघ द्वारा प्रांतीय आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर 25 सितंबर को मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष भीम धोटे ने शुक्रवार को बताया कि पुरानी पेंशन बहाल किए जाने सहित अन्य मांगों को पूरा किए जाने का कई बार प्रशासन से आग्रह किया गया, लेकिन आज तक संघ की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इससे नाराज अध्यापकों ने 25 सितंबर को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन देने का फैसला किया है। इसके बाद भी यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो आगामी 9 अक्टूबर को सभी अध्यापक भोपाल में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जिले के सभी अध्यापकों से 25 सितंबर को जिला मुख्यालय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।शिवराज के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा आने वाला समयजिला अध्यक्ष भीम धोटे ने बताया कि कर्मचारियों के बल पर लगातार सरकार बनाने में सफल रहने वाली शिवराज सरकार के लिए आने वाला समय कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। मप्र के हर विभाग का कर्मचारी इस समय पुरानी पेंशन की मांग पर आंदोलित है। शिवराज जिस अध्यापक संवर्ग को अपना वोट बैंक मानते रहे हैं इस समय वही उनके विरोध में प्रदेश भर में न्याय यात्रा निकाल एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने जा रहा है।उन्होंने बताया कि हमारी मुख्य मांग पुरानी पेंशन की बहाली हैं। लेकिन पिछले 4 सालों से शिक्षकों की वरिष्ठता के मामले को सरकार ने उलझा रखा है। राज्य शिक्षा सेवा के गठन 2018 से अब तक वरिष्ठता को ही परिभाषित नही कर पाई है सरकार, जिसके कारण शिक्षकों में आक्रोश और अनिश्चितता की स्थिति है। वही क्रमोन्नति-पदोन्नति, अनुकंपा और नवनियुक्त शिक्षकों की परिवीक्षा और पूर्ण वेतन पर भी सरकार मौन है। गुरुजी को वरिष्ठता का लाभ दिया जाए, समस्त विभागों में नियुक्त कम्प्यूटर आपरेटरों एमआईएस कॉर्डिनेटर, एमआरसी को व अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.